कोरोना पर ब्रेक: एक भी नया मरीज नहीं, 11 एक्टिव केस, सभी का घर पर इलाज

इंदौर. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर शनिवार को लगा ब्रेक. शहर में इस दिन एक भी नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया. यह राहत की खबर ऐसे समय में आई है जब बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सेतिया ने नव भारत को बताया कि शनिवार का दिन शहर के लिए अच्छा रहा. अब तक जिले में सामने आए सभी 20 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में ही किया. इनमें से 13 मरीज इंदौर शहर के हैं और 7 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में 11 एक्टिव केस हैं, खुश खबर यह हैं कि सभी की स्थिति सामान्य है. किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत अब तक नहीं पड़ी है. पिछले दिनों सामने आए मामलों में से आधे मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है. ये लोग पुणे, केरल, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, गोवा, उज्जैन और यूके जैसे स्थानों से लौटे थे. सभी मरीजों के सैंपल एम्स भोपाल भेजे गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि उनमें कोरोना का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है. जिले में अप्रैल से अब तक 20 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. इनमें से ज्यादातर मरीजों को सर्दी-खांसी जैसे हल्के लक्षण थे और उन्होंने निजी लैब में जांच कराई थी. स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए हैं. अभी तक किसी की हालत गंभीर नहीं है, जिससे राहत बनी हुई है.

Next Post

मूल कारणों के समाधान तक यूक्रेन में जारी रहेगा सैन्य अभियान: रूस

Sat May 31 , 2025
माॅस्को, 31 मई (वार्ता) वरिष्ठ रूसी अधिकारियों ने कहा है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तब संघर्ष के मूल कारणों का समाधान नहीं हो जाता और शांति समझौतों की औपचारिक पुष्टि नहीं हो जाती। रूसी स्टेट ड्यूमा की रक्षा समिति के अध्यक्ष एंड्री कार्टापोलोव ने […]

You May Like