पांढुरना के युवक की हैदराबाद में चलती ट्रेन से गिरने पर दर्दनाक मौत

पांढुरना। नगर के वसई वार्ड का एक युवक बीते रात्रि दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से हैदराबाद से पांढुरना लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के वसई वार्ड में बडी पुलिया के पास रहने वाला प्रवीण पिता रामभाऊ टेकाम 28 वर्ष हैदराबाद में आम भराई के लिए गया था,वहीं रविवार को इसी वसई वार्ड में आयोजित होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने प्रवीण शनिवार की रात को दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जनरल डिब्बे में सवार होकर पांढुरना आ रहा था,प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह इस ट्रेन के दरवाजे के पास वाले पायदान में बैठा था,जब यह ट्रेन मंचिर्याल रेलवे स्टेशन पर पहुंची इसी दौरान यह उक्त युवक चलती ट्रेन अचानक नीचे गिर गया,जिसे गंभीर अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित किया । रविवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मृतक युवक का शव लेंने हैदराबाद रवाना हुए है।

Next Post

अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी शुरु की जन चौपाल

Sun Apr 5 , 2026
सीधी। जन चौपाल की बढ़ती लोकप्रियता को दृष्टिगत रखते हुये अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी जन चौपाल शुरु की। जन-चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याओं की जानकारी लेने के साथ सुझाव भी लिये जा रहे हैं। सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष […]

You May Like