रूस के बेलगोरोद में पटरी से उतरी ट्रेन

मॉस्को, 13 मई (वार्ता) रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में रेल की पटरी में लगभग 6.5 फीट का अंतर आने के कारण एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। बेलगोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव ने बुधवार को कहा कि यह घटना किसी विस्फोटक उपकरण के कारण हो सकती है। श्री ग्लैदकोव ने टेलीग्राम पर लिखा, “याकोवलेवस्की जिले में एक आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हुई है। राज़ुमनोए-तोमारोवका मार्ग पर जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई। प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि यह घटना पटरी में लगभग दो मीटर के अंतर के कारण हुई, जो किसी विस्फोटक उपकरण के फटने से हो सकता है।” गवर्नर ने बताया कि ट्रेन चालक को आपातकालीन ब्रेक लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके कारण डिब्बे का आधा हिस्सा पटरी से उतर गया।

Next Post

मैडम विधायक’ ने छोड़ी कार, साइकिल पर सवार होकर पहुंचीं दादा दरबार

Wed May 13 , 2026
खंडवा। “बचत भी, सेहत भी” पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर विधायक कंचन मुकेश तनवे की अनूठी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी […]

You May Like