बिरसा मुंडा की जयंती पर आज हुआ जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

बैहर, भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय आयोजन बैहर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय बालक क्रीड़ा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय, बैहर में होगा। इस अवसर पर जनकल्याण शिविर एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान तथा देश की स्वतंत्रता एवं जनजातीय समाज के उत्थान में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

इसी क्रम में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित जिले के हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विशिष्ट विद्यालयों में 16 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने जिले के सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे 16 से 18 नवंबर तक अपने-अपने संस्थानों में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन सुनिश्चित करें। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा से परिचित कराने के साथ ही जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के राष्ट्र के प्रति योगदान से अवगत कराना है।

Next Post

नेहरू की लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच ने भारत को दी अलग पहचान- देवेंद्र

Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 126वीं जयंती पर शनिवार को यहां राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने शांति वन पहुंचकर नेहरू की समाधि […]

You May Like