नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 126वीं जयंती पर शनिवार को यहां राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने शांति वन पहुंचकर नेहरू की समाधि पर भी पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि पंडित नेहरू की लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच ने भारत को विश्व में अलग पहचान दिलायी।
आजादी के बाद उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ शिक्षा, रोजगार, उद्योग, अनुसंधान और वैज्ञानिक संस्थानों की नींव रखी। आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के जरिए केंद्र और राज्यों में सत्ता हासिल कर रही है। नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं, पंचायती विकास और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के माध्यम से देश को नयी दिशा दी।इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दानिश अबरार, पुष्पा सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

