रेप केस में मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर गिरफ्तार

मुरैना: रेप केस में डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वे थाने में मोबाइल चलाते नजर आए। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ कार और फ्लैट में जबरन संबंध बनाए गए। मुरैना के डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगा है।पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में विवाह से इंकार कर दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।
शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2025 की शुरुआत में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय वे सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और संपर्क लगातार बना रहा।महिला का आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी ने विवाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने सहमति जताई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।
सरकारी आवास और फ्लैट में शोषण का आरोप
पीड़िता के अनुसार, 30 मार्च 2025 को आरोपित उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और विवाह का भरोसा देकर उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके बाद सबलगढ़ स्थित सरकारी आवास और ग्वालियर के एक फ्लैट में भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

Next Post

गोदाम की दीवाल खोदकर चोर ले गए 12 गैंस सिलेण्डर

Thu Jun 4 , 2026
जबलपुर : भेड़ाघाट थाना अंतर्गत धुंआधार स्थित गैस एजेंसी के गोदाम की दीवाल खोदकर चोर 12 गैंस सिलेंडर चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक बुधवार को रामवती गौंड़ 31 वर्ष निवासी बरगी हिल्स तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि धुंआधार वीआईपी गेट के पास शंकर भारत गैस एजेन्सी में मैनेजमेंट […]

You May Like

मनोरंजन