मेडिसिन के क्षेत्र में तीच चिकित्सकों को नोबल पुरस्कार

नयी दिल्ली (वार्ता) मेडिसिन के क्षेत्र में तीच चिकित्सकों को नोबल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है।

नोबल पुरस्कार के एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी गयी।

नोबल पुरस्कार विजेताओं में अमेरिका के सिएटल की मैरी ई ब्रूंको और सेन फ्रांसिस्को के फ्रेड रैम्सडेल तथा जापान के शिमोन साकागुची शामिल है। मेडिसिन के क्षेत्र में योगदान के लिए इन तीनों को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के चुना गया है।

पुरस्कार विजेताओं में ब्रूंको इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टम्स बॉयोलॉजी से जुड़ी हैं. वहीं रैम्सडेल सोनोमा बायोथेरेपैटिक्स से जुड़े हैं जबकि साकागुची ओसाका यूनिवर्सिटी जापान में कार्यरत हैं.

एक्स हैंडल पर साझा किए गए पोस्ट में कहा गया है कि ब्रूंको , रैम्सडेल और साकागुची ने प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित रखे जाने के तरीकों पर शोध किया है। इनकी खोजों से अनुसंधान के एक नए क्षेत्र के लिए मार्ग प्रश्स्त हुआ है।

Next Post

भारत, कतर के बीच व्यापार 2030 तक दोगुना हो सकता है: गोयल

Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली/ दोहा (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और कतर के बीच विपक्षीय व्यापार 2030 तक दो गुना किया जा सकता है। श्री गोयल सोमवार को दोहा में “आर्थिक एवं वाणिज्य सहयोग पर भारत-कतर संयुक्त आयोग” की बैठक को संबोधित कर रहे थे। […]

You May Like

मनोरंजन