
हिंडोरिया/दमोह। हजरत महबूब शाह बाबा का 84वां सालाना उर्स हिंडोरिया में बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया.उर्स के अवसर पर महफ़िल ए कव्वाली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मशहूर फनकार अनीस नबाब और मुराद अतिस के बीच शानदार कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ. सूफियाना कलामों पर देर रात तक जायरीन झूमते रहे और बाबा की शान में नज्राने पेश किए गए.इस मौके पर हटा विधायक पुत्र अंकुश खटीक, एमएम राही, पार्षद लक्ष्मण पटेल, शमीम कुरेशी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौंकी प्रभारी बांदकपुर राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे.उर्स कमेटी द्वारा जायरीन के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी.
