
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रावण पार्क के पास उधारी लौटाने के बहाने बुलाकर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित कीत लाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक साईंधाम कॉलोनी निवासी क्रिश रजक (19) जयंती कॉम्प्लेक्स की एक मोबाइल दुकान में काम करता है, उसने रावण पार्क निवासी तिलक गुप्ता को एक साल पहले 5 हजार रुपये उधार दिए थे। बीती रात करीब 11:30 बजे तिलक ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर उधारी के पैसे वापस करने के लिए क्रिश को रावण पार्क स्थित अपने घर के पास बुलाया। रात करीब 12 बजे जब क्रिश वहां पहुंचा, तो तिलक ने पैसे लौटाने से मुकरते हुए उल्टा शराब पीने के लिए 1 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। मना करने पर तिलक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्रिश को चोट आई है।
