
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में हुए करीब 1 करोड़ 63 लाख 78 हजार 456 रुपये के वित्तीय घोटाले में लंबे समय से फरार चल रही आरोपिया साधना चंद्रौल पति स्व. आर.एन. चंद्रौल पर पुलिस अधीक्षक ने तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
वितिद हो कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अप्रैल 2020 से लेकर नवंबर 2025 तक के वित्तीय रिकॉड्र्स की स्क्रूटनी के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया था । जांच दल ने जब कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के आंकड़ों का मिलान बैंक के असली खातों से किया था तो घोटाला उजागर हुआ था। आरोपित काउंटर पर आने वाले लोगों को मैनुअल रसीद बुक के जरिए पर्ची काट कर देते थे, नगद पैसे रख लेते थे, लेकिन शाम को बैंक में चालान जमा करते समय बड़ी रकम गायब कर देते थे। ओपीडी और आईपीडी के सॉफ्टवेयर रिकॉर्ड के अनुसार मरीज खाता में 1,78,84,932 जमा होने थे, लेकिन बैंक में सिर्फ 1,65,68,766 पहुंचे थे सीधे तौर पर 13 लाख से ज्यादा का अंतर मिला। छात्रों की फीस के खाते में 86,36,184 जमा होने थे, लेकिन बैंक में महज 54,19,016 ही जमा किए गए थे यहाँ सीधे 32 लाख से अधिक की चपत लगाई गई। कुल मिलाकर अलग-अलग समय पर कुल 1.63 करोड़ से अधिक की नगद राशि रिकॉर्ड से पूरी तरह गायब कर दी गई थी। मामले में तत्कालीन स्टोर कीपर मनोहर केवट,कैशियर, साधना चंदेल,सहायक ग्रेड-3 भानु सिंह ,स्टोर टाइपिस्ट, कैशियर प्रभारी अरविंद धुर्वे,सहायक ग्रेड-3 विशाल सराठे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में मेडिकल कॉलेज की सहायक ग्रेड-2 साधना चंद्रौल पति स्व. आर.एन. चंद्रौल 45 वर्ष निवासी सिंह मोटर ड्रायविंग स्कूल के पीछे शिवनगर अधारताल, की फरार चल रही है। जिसकी गिरफ्तारी पर अब तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया हैइन चार आरोपियों पर भी ईनाम घोषित
खितौला थाने में दर्ज हत्या के प्रयास में फरार सौरभ कुचबंधिया पिता सोहन कुचबंधिया 19 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला खितौला पर पांच हजार रूपए,बेलखेड़ा थाने में दर्ज धोखाधड़ी के अपराध में राहुल शर्मा पिता मुन्ना लाल शर्मा 30 वर्ष निवासी केदारपुर थाना चरगवां, सुमित गोटिया पिता टीकाराम गोटिया 21 वर्ष निवासी कुंअरपुर थाना पाटन पर तीन-तीन हजार रूपए, गढ़ा थाने में दर्ज
