स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ यूथ कांग्रेस सड़को पर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रीवा, रीवा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और अस्पताल में हुई जच्चा-बच्चा की मौत को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष यस घनघोरिया के नेतृत्व में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। सूबे के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने निकले आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन पानी की बौछार चलाई और आंसू गैस के तीन गोले दागे। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी देखने को मिली।बता दे की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कई दिनों से जारी इस आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। उपमुख्यमंत्री के रीवा स्थित निज निवास की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था।

जैसे ही यूथ कांग्रेस का विशाल हुजूम नारेबाजी करते हुए विवेकानंद पार्क से शिल्पी प्लाजा की तरफ बढ़ा, पुलिस ने उन्हें मानस भवन के बीच रास्ते में ही रोक लिया। जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो स्थिति अनियंत्रित हो गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान पुलिस ने यस घनघोरिया समेत दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।दरअसल यूथ कांग्रेस का यह आंदोलन मुख्य रूप से रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण हुई जच्चा-बच्चा की मौत और प्रदेश की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ है।कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टरों पर सख्त एफआईआर दर्ज करने पर अड़े हैं।

बता दे की इससे पहले भी युवा कांग्रेस द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया जा चुका है। उस दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी।फिलहाल स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हालिया दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर रीवा में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ देखा गया यह अब तक का सबसे तीव्र और बड़ा विरोध प्रदर्शन है. यूथ कांग्रेस के इस उग्र कदम के बाद क्षेत्र में सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होता, उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं

डिप्टी सीएम के घर के बाहर पुलिस बल तैनात

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है सुबह से ही सुरक्षा के साथ पुलिस बल तैनात रहा साथ ही सभी मार्ग को बंद किया गया बैरिकेड्स लगा कर ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसी के साथ आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड रही

Next Post

सुनवारा के श्री राम मंदिर में हुई चोरी

Tue Sep 8 , 2026
सिवनी। इन दिनों चोरी की घटनाएं जिले भर में काफी बढ़ गई हैं, वहीं चोरी और लूट की बड़ी हुई घटनाओं में से कुछ बड़ी चोरी व लूट में जिले की पुलिस ने सफलता तो प्राप्त की है लेकिन इसके बाद भी छोटी-बड़ी चोरियों का ग्राफ जिले में कम नहीं […]

You May Like

मनोरंजन