
सिवनी। इन दिनों चोरी की घटनाएं जिले भर में काफी बढ़ गई हैं, वहीं चोरी और लूट की बड़ी हुई घटनाओं में से कुछ बड़ी चोरी व लूट में जिले की पुलिस ने सफलता तो प्राप्त की है लेकिन इसके बाद भी छोटी-बड़ी चोरियों का ग्राफ जिले में कम नहीं हुआ है, जिससे आमजन परेशान है। वहीं मंगलवार को सुनवारा के ग्रामवासियों ने बताया कि सुनवारा के सबसे प्राचीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान जी के मंदिर में चोरों ने यहां से चांदी के मुकुट व अन्य सामान चुरा लिए। वहीं ग्रामवासियों ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना थाना में दे दी गई है।
ग्राम सुनवारा निवासी भारत कुमार मिश्रा व ग्रामवासियों द्वारा मंदिर में हुई चोरी की सामग्री मुकुट आदि की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर से चोर ने गणेश जी मुकुट -250गम, छत्र -200गम, पार्वती जी मुकुट -250गम, छत्र – 100, शंकर जी छत्र-250गम, विष्णु भगवान मुकुट 250गम, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न धनुष बाण 300गम, राम दरबार छत्र 700गम, नर्मदा जी हार 50गम, बाल गोविंद भगवान मुकुट 50गम, 5 चेन लगभग 2400gm चुरा लिए
