दक्षिण अफ्रीका भारत को 6 से 8 चीते और देगा, कूनो अभयारण्य नए चीतों का मुख्य केंद्र रहेगा

ग्वालियर/श्योपुर: प्रोजेक्ट चीता की सफलता से उत्साहित दक्षिण अफ्रीका अब भारत को और चीते देने को राजी हो गया है। इसके तहत जल्द ही छह से आठ और चीते लाए जा सकते हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई चर्चा में बनी सहमति के बाद चीतों की नई खेप को कूनो में रखने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। कूनो में बाहर से आने वाले चीतों को रखने के लिए जो ढांचा तैयार किया है, उसमें भविष्य में भी बाहर से आने वाले चीतों का लांचिंग ग्राउंड कूनो ही रहेगा। फिलहाल मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के कूनो और गांधी सागर अभयारण्यों में 53 चीते हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य को चीतों का एक तीसरा ठिकाना भी बनाने की तैयारी अंतिम दौर में है।
माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक कूनो से कुछ चीतों को वहां शिफ्ट किया जा सकता है। इसके बाद चीतों की एक खेप को गुजरात के बन्नी अभयारण्य में रखने की तैयारी है। पिछले दिनों राजस्थान के सरिस्का अभयारण्य में प्रोजेक्ट चीता को लेकर भी चर्चा हुई थी। इसमें प्रोजेक्ट चीता के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया गया था।
इस दौरान बताया गया था कि कैसे कूनो और गांधी सागर में चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। साथ ही शिकार भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि देश में 2022 में नामीबिया से आठ, 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और 2026 में बोत्सवाना से नौ चीते लाए गए हैं। हालांकि मौजूदा समय में भारत में जन्मे चीते ही बड़े हो गए हैं।

Next Post

एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार सट्टे से ड्रग्स तस्करी तक पहुंचा था इमरान

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदननगर पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 16.47 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई गई है. पूछताछ में आरोपी ने […]

You May Like