एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार सट्टे से ड्रग्स तस्करी तक पहुंचा था इमरान

इंदौर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदननगर पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 16.47 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई गई है. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले सट्टे का कारोबार करता था, लेकिन जल्दी पैसा कमाने और कर्ज उतारने के लालच में ड्रग्स तस्करी से जुड़ गया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सिरपुर तालाब पार्किंग की दीवार के पास संदिग्ध हालत में खड़ा है. सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 16.47 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान उर्फ इम्मू उम्र 32 साल निवासी लोहा गेट, चंदननगर बताया.

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी एमडी ड्रग्स का आदी है. नशे की लत, कर्ज और जल्दी अमीर बनने की चाह में उसने ड्रग्स की सप्लाई शुरू कर दी थी. वह मंदसौर और रतलाम से कम कीमत पर एमडी ड्रग्स लाकर शहर में छोटी छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेचता था. आरोपी के खिलाफ पहले से सट्टा, जुआ सहित नौ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.
जानकारी जुटाई जा रही है
आरोपी से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है. उससे एमडी ड्रग्स के सप्लायर, नेटवर्क और शहर में इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.
तिलक कारोले, चंदन नगर थाना प्रभारी

Next Post

एडिशनल कमिश्नर के बंगले में घुसा सांप, रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच शहर के एडिशनल कमिश्नर डॉ. मयंक अवस्थी के सरकारी बंगले में सांप घुसने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.बताया जा रहा […]

You May Like