
दमोह। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर,दमोह नरसिंहपुर के अधिकारियों द्वारा स्कूली शिक्षा के चित्रकला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों हेतु टी-शर्ट टाइगर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के सभा कक्ष में किया गया। प्रतियोगिता में दमोह शहर के 10 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों को एक-एक टी-शर्ट पर टाइगर अथवा कोई भी वन्य जीव की आकृति चित्रित करने हेतु कहा गया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकृतियों का चित्रण टी-शर्ट पर किया। चित्रों को देखकर अधिकारियों को भी विश्वास नहीं हुआ कि हमारे विद्यार्थी हु बहू इतनी आकर्षक पेंटिंग कर सकते हैं। शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह, सांदीपनि विद्यालय दमोह, एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह ,जेपीबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह ,केसोरम पांडे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी दमोह ,सेंट नॉरबर्ट सीनियर सेकेंडरी दमोह, नव जागृति विद्यालय दमोह, डीपीसी दमोह व सरस्वती शिशु विद्यालय दमोह के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के वन मंडल अधिकारी रजनीश सिंह के निर्देशन पर गेम परिक्षेत्र अधिकारी सिंगौरगढ़ एम .ए. कुरेशी, वनरक्षक हेमंत कुमार सेन, विवेक रावत प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर पी पटेल प्रतियोगिता प्रभारी मोहन राय व विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मार्गदर्शी शिक्षकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया.
