CM डॉ यादव कल पानसेमल के भगोरिया पर्व में शरीक होंगे

पानसेमल: कल 9 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भगोरिया पर्व में शामिल होंने पानसेमल आ रहे हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव पानसेमल विधायक श्याम बर्डे सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।विधायक ने बताया कि पहली बार प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव शामिल होंगे।और इस अवसर को ऐतिहासिक बनाना है,पानसेमल के भगोरिया पर्व का उत्साह प्रदेश भर में बिखरना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि भगोरिया पर्व पर बड़ी संख्या में जनजाति समाज जन ओर क्षेत्रवासी शामिल होंगे, जिसकी व्यापक तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के जिम्मेदारी सौंपी गई।आपको बता दे बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा एकमात्र विधानसभा हे जहां पर भाजपा की सीट विजई हुई है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव,विधायक श्याम बर्डे,जिला पंचायत सदस्य जुलाल वसावे,निवाली,पलसूद,पानसेमल,चाटली,खेतिया और जलगोन भाजपा मंडल अध्यक्ष,महिला मोर्चा सदस्यों सहित जिले भर से भाजपा पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

सूने घर से जेवर-नगदी ले उड़े चोर

Sat Mar 8 , 2025
गुजराती काॅलोनी में वारदात जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गुजराती काॅलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। शनिवार को चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और  चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी […]

You May Like