पचमठा मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ से आक्रोश, एसपी से स्थल निरीक्षण की मांग 

जबलपुर। लक्ष्मी नारायण पचमठा मंदिर में चोरी और मूर्ति खंडित किए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकरआरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। आप नेताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था के इतने प्रमुख केंद्र पर ऐसा कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि यह शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस घटना से स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खुद पचमठा मंदिर का दौरा करें और स्थिति का जायजा लें। मामले की निष्पक्ष व वैज्ञानिक जांच की जाए और घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। मंदिर और उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तुरंत सुरक्षित कर उसकी सघनता से जांच की जाए ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मूर्ति खंडित करने के पीछे किसी सुनियोजित साजिश या आपराधिक मंशा की भी जांच हो और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिर परिसर और पूरे क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व गश्त को तत्काल मजबूत किया जाए।

Next Post

डिप्टी सीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद FIR, गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे युवा कांग्रेसी

Tue Sep 8 , 2026
रीवा, रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास पर युवा कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन के बाद सियासत गरमा गई है। पुलिस द्वारा तोड़फोड़ और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किए जाने पर मंगलवार को युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने अमहिया थाना पहुंचे। युवा कांग्रेस […]

You May Like

मनोरंजन