तेज बारिश: छतरपुर-टीकमगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो लोगों की मौत,दो सौ लोगों ने मकान की छत पर शरण ली

टीकमगढ़/छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। लगातार बारिश के कारण छतरपुर जिले के दो अलग-अलग गांवों में मकान ढहने की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में मलबे में दबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। दूसरी घटना में एक युवक की जान चली गई।

बारिश का असर केवल मकान ढहने तक सीमित नहीं रहा। उर्मिल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण छतरपुर के धामची गांव में पानी घुस गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि गांव के करीब 200 परिवारों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी है।जलाशयों और बांधों में भी पानी की आवक खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह 4 बजे रनगुवां बांध के सभी 12 गेट खोल दिए गए।

इसी तरह बानसूजारा बांध का जलस्तर भी बढ़ गया, जिससे गुरुवार रात करीब 11 बजे डैम के तीन गेट खोलकर 180 क्यूमैक पानी छोड़ा गया। वहीं, कूटनी डैम के आज तीन गेट खोले जाने की तैयारी है, जिससे 50 क्यूमैक पानी नदी में छोड़ा जाएगा।टीकमगढ़ में पूनौल नाला उफान पर है, जिससे पुल के ऊपर से करीब 3 फीट तक पानी बह रहा है। इस कारण झांसी हाईवे पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

प्राकृतिक आपदा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से टीकमगढ़, रीवा, सतना, डिंडौरी और मऊगंज जिलों के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। टीकमगढ़ संवाददाता के अनुसार तेज बारिश ने बुंदेलखंड क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय निवासियों से निचले इलाकों से हटने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Next Post

अक्षय कुमार का नेक काम: स्टंटमैन राजू की मौत के बाद 650 स्टंट वर्कर्स का कराया जीवन बीमा, इंडस्ट्री के लिए मिसाल बने 'खिलाड़ी कुमार'

Fri Jul 18 , 2025
अक्षय ने लिया स्टंट समुदाय की सुरक्षा का बीड़ा; ‘अभूतपूर्व’ बीमा कवर से मिली स्टंट कलाकारों को सुरक्षा की गारंटी   मुंबई, 18 जुलाई, 2025 – बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ अक्षय कुमार सिर्फ पर्दे पर ही एक्शन हीरो नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी उन्होंने एक ‘नेक काम’ करके […]

You May Like