
भोपाल। मिसरोद पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बालाघाट जिले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी भोपाल में रहकर काम करती है. यही पर मोनू मरावी नाम का युवक भी काम करता है. इसी बीच दोनों की आपस में बातचीत भी होने लगी. आरोपी मोनू ने मौका कर एक अक्टूबर को किशोरी को बाहर लेकर चलने की बात कही. किशोरी भी घूमने की बात पर हामी भरते हुए उसके साथ चल थी. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शहर के गोविंदपुरा इलाके में आरोपी एक निर्माणाधीन स्कूल में उसे लेकर गया. जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी इस दौरान लगातार दस दिनों तक उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की. पीड़िता ने जब आरोपी मोनू से शादी की बात की तो वह मुकर गया. पीडि़ता का आरोप है कि मोनू उससे पीछे छुड़ाते हुए अपने रिश्तेदार के गांव सारंगपुर जिला राजगढ़ चला गया. आरोपी की जानकारी जुटाते हुए किशोरी भी जब जहां पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ विवाद खड़ा किया. आरोपी की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. मिसरोद पुलिस ने डायरी मिलने पर कार्रवाई की है.
