समनापुर में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

दमोह: जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल तारादेही के ग्राम समनापुर में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण स्थानीय विधायक व मध्यप्रदेश शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया। मंत्री लोधी ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से ग्राम समनापुर सहित आसपास के अनेक ग्रामों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

पूर्व में उपचार हेतु लोगों को तेंदूखेड़ा अथवा दमोह जाना पड़ता था, जिससे समय के साथ आर्थिक भार भी बढ़ता था। अब स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा: मेरा संकल्प है कि हमारी विधानसभा प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बने। इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं।

Next Post

सरई की शराब दुकानों में अधिक कीमत वसूली की शिकायत, जांच की मांग

Fri May 29 , 2026
सिंगरौली: सरई क्षेत्र में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकानों पर प्रिंट एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विरोध और शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों […]

You May Like