
भोपाल। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक नाबालिग सहित आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है, वहीं आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
गोविंदपुरा थाने के उप निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि मामले में नाबालिग सहित आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. क्षेत्र में महौल बिगाड़ने को लेकर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोप है कि इलाके में संचालित एक होटल में युवक और युवती को लोगों ने पकड़ा. दोनों अलग-अलग धर्म से थे और मौजूदा लोगों ने युवक पर आपत्तिजनक टिपप्णी करते हुए उसकी पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक धर्म विशेष समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर की. नाराज लोगों ने पुलिस अधिकारियों से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने वीडियों फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को चिन्हित किया और गिरफ्तारी की कार्रवाई की.
