सरकारी कर्मचारी घोषित करो, विधायक राय को सौंपा ज्ञापन

सीहोर. आगंनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ द्वारा गीता मानस भवन में बुधवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजित की.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक सुदेश राय को सौंपा. जिसमें उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई. बैठक का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अनिल शर्मा, जिला पदाधिकारी विनीत दुबे, अखिल भारतीय आगंनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ की जिलाध्यक्ष ऊषा राठौर ने किया. बैठक में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विधायक सुदेश राय ने संबोधित किया.

विधायक राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा दिन रात मेहनत कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाता है. उनकी कर्मशीलता कर्तव्यपरायणता के कारण ही वह स्वयं ही उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन लेने पहुंचे हैं. पहले भी बहनों की सभी मांगों को मु यमंत्री से चर्चाकर पूरा कराया है. इस बार भी बहनों की एक सूत्रीय मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे.

महासंघ की जिलाध्यक्ष ऊषा राठौर ने कहा कि हम सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका शासन की योजनाओं के लिए पूरे तन मन से कार्य करते हैं और जितनी भी जनहितकारी योजना है उन्हें लोगों के घर-घर तक पहुंचाते हैं. हम चाहे निर्वाचन का कार्य हो या कोरोना हो या शासन की कोई भी हितकारी मूलक योजना हो उसकी सफलता के लिए हमारे द्वारा ही पूरा काम किया जाता है. हमारी बस प्रधानमंत्री से एक ही मांग कीहै कि हमें सरकारी कर्मचारी होने का दर्जा दिया जाकर हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए.

Next Post

कावडिय़ों के मार्ग पर हिन्दू नामों से मुस्लिमों की होटल,धार्मिक संगठनों ने की सही नाम लिखवाने की मांग

Wed Jul 2 , 2025
उज्जैन। श्रावण मास में भगवान महाकाल को जल चढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में कावड़ यात्री उज्जैन आएंगे। वे मंदिर पहुंचने वाले मार्ग पर ही आने वाली होटलों में अपने रुकने का भी इंतजाम करते हैं। लेकिन इस मार्ग पर फिलहाल अधिकांश होटलें जो चल रही है वह हिंदू […]

You May Like

Play sound