भगवान सिंह के रुप में मिला मध्य प्रदेश को पहला राष्ट्रीय सहकारिता विभूषण सम्मान

ग्वालियर: सहकारिता के क्षेत्र मेंं दशकों से सक्रिय रहकर योगदान देने वालों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय सहकारिता विभूषण सम्मान मध्य प्रदेश को पहली बार पूर्व मंत्री भगवान सिंह के रुप में मिला। यह पुरस्कार कृभको (कृषक भारती कॉओपरेटिव) संस्था द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अपनी वार्षिक साधारण सभा की बैठक में दिया गया।
होटल अशोका में आयोजित हुए इस भव्य आयोजन में देश भर से हजारों सहकारिता के कार्यकर्ताओं एवं कृभकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच पहुंचे किसानों के सामने पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को दिया गया।

उनके साथ यह सम्मान गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकरभाई एल चौधरी को भी सहकारिता में योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने कहा कि सहकारिता को मजबूत किये बिना देश का विकास संभव नहीं है, जिसका कारण सहकारिता के माध्यम से ही देश के गरीब, मजदूर, किसान का विकास संभव है। श्री यादव ने कहा कि कृभकों के अध्यक्ष बी सुधाकर चौधरी, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह और संचालक भंवर सिंह शेखावत द्वारा कृभकों का नाम रोशन किया है और उसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। पूर्व मंत्री यादव के सम्मान समारोह में अरुण सिंह तोमर, उनकी नातिन राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित एड. कुं.पवित्रा सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रामलखन सेन आदि मौजूद रहे।
सहकारिता का यह सम्मान मेरे लिए गौरव
इस सम्मान को लेकर बोलते हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का क्षण है और उनके द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए कभी आशा नहीं की थी। लेकिन उनके द्वारा किए गए प्रयासों को इस तरह से सराहा जाएगा, यह मेरे लिए अकल्पनीय है।

Next Post

तेज बहाव में बहा बुजुर्ग, 25 मिनट चला रेस्क्यू

Sat Sep 26 , 2026
ओंकारेश्वर:मोनी बाबा आश्रम के पास रपटे से शुक्रवार शाम तेज पानी के बहाव में एक बुजुर्ग बह गया। पानी के बीच पुल के पिलर के पास फंसे बुजुर्ग को समय रहते देख लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। वहां से गुजर रहे पार्षद सुनील सोने ने बुजुर्ग को बहते […]

You May Like