भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आज मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई। बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं, विभिन्न विभागीय कार्यों और आगामी नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि राज्य की योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए और जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।
