अभियान आज से : 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

जबलपुर: बच्चों को पोलियो जैसी गम्भीर बीमारी से बचाने के लिये जिले में आज रविवार से तीन दिनों का पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान के इस अतिरिक्त चरण में 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये जिले भर में 2 हजार 476 पोलियो बूथ बनाये जा रहे हैं। तीन दिन के इस अभियान के पहले दिन यदि कोई बच्चा पोलियो बूथ में दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो उसे सोमवार 13 एवं मंगलवार 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलायी जायेगी।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने जिले के सभी जागरूक अभिभावकों से अपील की है कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान के प्रथम दिवस रविवार 12 अक्टूबर को ही निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाए।मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ अधिकारी ने बताया कि बच्चों को दवा पिलाने के लिये जिले में 2 हजार 476 पोलियो बूथ बनाये गए हैं, इनमें बी टाईप के 2 हजार 268, सी टाइप के 78 तथा 31 मोबाइल बूथ एवं 99 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं।

इसी के साथ बच्‍चों को पोलियो की दवा पिलाने सभी आंगनवाड़ी केन्‍द्रों को भी पोलियो बूथ बनाया गया है। बच्‍चों को पोलियो की दवा पिलाने 4 हजार 952 कर्मचारी तथा 362 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। सभी बूथ वैक्सीनेटर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि रविवार को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक बूथ में उपस्थित रहकर सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए।

Next Post

निगमायुक्त ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण

Sun Oct 12 , 2025
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर ताल-तालाबों की सफाई के साथ-साथ कार्यालयों की भी बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौराननिगमायुक्त के द्वारा दीनदयाल […]

You May Like