
खंडवा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत लगभग एक जैसी रहती है। यह सब को पता है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के रायपुर का युवक 18 लाख रुपए में एक किलो सोना खरीदने 700 किलोमीटर दूर हारसूद आ गया। उसने बेचने वाले से बातचीत की और सोना नगर में खरीदने के लिए साढ़े 17 लाख रुपए भी ले आया। आरोपियों ने उसे झूमरखाली हरसूद के पास बुलाया। मौका पाते ही मारपीट कर रूपयों से भरा बैग छीन लिया।
तुरंत पकड़ लाई पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि घटना के बाद छत्तीसगढ़ रायपुर के युवक ने हरसूद पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी तुरंत इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों का जिले में पता लगाया। उनके नाम से तुरंत आरोपी पहचान लिए। उन्हें थाना लाया गया, तो लूटमार करने वाले ये ही आरोपी निकले।
14 लाख रुपए का नगद व सामान जप्त
पुलिसिया तरीके से कोई पूछताछ के बाद इनसे लगभग 14 लाख रुपए का मशरूका जप्त भी कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हरसूद के कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इन आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने इस तरह की लूट पहले भी की है ।
मोटी रकम नगद बुलाने का तरीका
अक्सर पारदी गैंग लोगों को इसी तरह बरगला कर मोटी रकम बुला लेती है। यह कहा जाता है कि उन्हें जमीन में गड़ा हुआ धन मिला है। जिसे बेच नहीं पा रहे हैं 18 से 20 लाख रुपए में 1 किलो सोना वह दे देंगे। जबकि आज बाजार में कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के लगभग है। वे जिस कीमत में सोना बेच रहे हैं, उतने में 200 ग्राम सोना भी नहीं आता।
हरसूद पुलिस ने फरियादी मयंक खुटे पिता स्वं दरस राम खुटे जाति सतनामी उम्र 32 साल निवासी सिविल लाईन रायपुर छत्तीसगढ की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था।
इन लोगों ने लूटा
उसने नामजद बताया था कि युवराज उर्फ सेवकराम पिता रामराणा सिंह जाति पारदी निवासी भीलखेडी थाना पिपलोद जिला खंडवा से सस्ते मे एक किलो सोना खरीदने के लिये फरियादी मयंक खुटे अपने साथियों के साथ 17 लाख 50 हजार रूपये लेकर युवराज उर्फ सेवकराम के बताये स्थान पर हरदा रोड पर बुलाया था।
झूमरखाली के पास बुलाया
फरियादी मयंक अपने साथियों के साथ तोरनिया झुमरखाली के आसपास हरदा रोड पर सुबह करीब 07.30 बजे पहुंचे। युवराज ने रोड से एक तरफ झाडिय़ों मे तोरनीया सोलर प्लांट तरफ फरियादी मयंक व उसके साथियों को बुलाया। वहां पर युवराज नें फरियादी मयंक व उसके साथियों को सोने जैसी धातु के सिक्के दिखाकर मयंक के हाथ मे लिया। काला बैग जिसमें 17 लाख 50 हजार रूपये, रियलमी एक्स-टी मोबाईल, एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड वगैरह सामान रखे थे को छीन लिया।
मारपीट कर छीने 17 लाख रुपए
युवराज के साथ शबनम पारदी व उसके अन्य 02 साथियों ने मारपीट की। तभी बीच बचाव करने फरियादी मयंक का साथी अजय आया तो युवराज के साथी शबनम पिता सापीलाल निवासी बेडियांव ने अजय के पैर मे लाठी मार दी। अजय को पैर में चोट आयी। युवराज और शबनम के अन्य 02 साथी कुल्हाडी, हंसिया हाथ मे लिए थे।
