ग्वालियर किले को संवारने का दायित्व आगा खान ट्रस्ट को, आज से होगी टूरिज्म कॉन्क्लेव

ग्वालियर: ग्वालियर किले पर राज्य पुरातत्व एवं संरक्षण की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का दायित्व आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर को रीजनल टूरिज्म कन्वलेव में सौंपा जायेगा। इसके साथ ही 10 साल का एमओयू साइन किया जा चुका है। फूलबाग के इलाके में 17 करोड़ रूपये पर्यटन की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जायेगा। दो दिवसीय रीजनल कन्वलेव के अंतिम दिन सीएम मोहन यादव 21 इन्वेस्टर के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

कॉन्वलेव में 18 कम्पनियों के आने का अनुमान है। आज शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय रीजनल कॉन्वलेव में राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय में कराये जा रहे विकास कार्यो का शिलान्यास किया जायेगा।टूरिज्म बोर्ड की एमडी विदिशा मुखर्जी ने बताया कि 4000-4500 करोड़ रूपये के निवेश होने का अनुमान है। 2 दिनों तक चलने वाली रीजनल कॉन्वलेब के अंतिम दिन 30 अगस्त को सीएम मोहन यादव शामिल होंगे।

एमपी टूरिज्म के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि अभी दिल्ली-आगरा-जयपुर के ट्राय एंगल में आने वाले पर्यटकों को मध्यप्रदेश लाना चाहते हैं। जिससे यह डॉयमंड रिंग बन जाये। यहां पर फिल्म टूरिज्म की अपार संभावनायें है। किले को यूनेस्कों की सूची में जोड़ा जायेगा।

Next Post

ग्वालियर की खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

Fri Aug 29 , 2025
ग्वालियर: जिले के किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज प्राथमिक सहकारी संस्थाओं सहित जिले की विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम एवं सी. बी. प्रसाद सहित जिले के एसडीएम और तहसीलदारों ने अलग-अलग क्षेत्रों में खाद दुकानों का […]

You May Like