फ्लोरिडा, फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में डेमोक्रेट पिया डंडिया ने रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर U.S. हाउस की दौड़ जीत ली है।
Pia Dandiya Beats Casey Askar: डेमोक्रेट पिया डंडिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक हाई-प्रोफाइल चुनाव जीता। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, केसी असकर को हराया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार को हराकर पिया डांडिया ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। ‘डिसीजन डेस्क HQ’ के अनुमान के अनुसार, FL-22 सीट पर डेमोक्रेट पिया डंडिया ने रिपब्लिकन केसी असकर को हरा दिया है।
ताजा विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, डंडिया 52.22%–47.78% से जीता हैं। यह डेमोक्रेट्स के लिए एक बड़ी जीत है। 2024 में इस जिले ने ट्रम्प के पक्ष में 10.3 अंकों से मतदान किया था।
जीत के बाद पिया डांडिया ने क्या कहा?
पाम बीच काउंटी, FL – FL-22 कांग्रेसनल चुनाव में विजेता घोषित होने के बाद पिया डंडिया ने यह बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “40 साल से भी पहले, मेरे माता-पिता भारत से पाम बीच काउंटी आए थे, और उन्होंने ‘अमेरिकन ड्रीम’ (अमेरिकी सपने) को जीने का पक्का इरादा किया था। और आज रात, एक पीढ़ी बाद, उनकी बेटी ‘कांग्रेसवुमन डंडिया’ बनने जा रही है। यह कहानी सिर्फ अमेरिका में ही मुमकिन है, और मैं कांग्रेस में अपना हर दिन इस देश के वादों को पूरा करने के लिए काम करते हुए बिताऊंगी।”
पिया डांडिया ने अपना उद्देश्य साझा करते हुए कहा, “मैंने कांग्रेस का चुनाव इसलिए लड़ा ताकि मैं अपने छात्रों और अपने बेटे के लिए एक बेहतर भविष्य बना सकूं। क्योंकि मैं जानती हूं कि हर बच्चा उस भविष्य का हकदार है, जिसका सपना हम अपने बच्चों के लिए देखते हैं। भले ही इस व्यवस्था ने हमारे चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में हेरफेर करने की कोशिश की, लेकिन आज रात हमने दिखा दिया है कि असली ताकत हम लोगों के पास ही है।”
भ्रष्टाचार के खिलाफ दिन-रात करेंगी काम
असकर को हराने के बाद पिया डांडिया ने कहा, “लेकिन मैं वाशिंगटन लोगों से लड़ने नहीं जा रही हूं, बल्कि लोगों के लिए लड़ने जा रही हूं। चाहे आप बेल ग्लेड से हों या मार्को आइलैंड से, पार्कलैंड से हों या रॉयल पाम से, मैं कॉस्ट ऑफ लिविंग को कम करने और DC (वाशिंगटन) में भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने के लिए दिन-रात काम करूंगी। ताकि आपको अपना घर-खर्च चलाने की चिंता में कम समय बिताना पड़े, और आप अपने परिवार के लिए एक बेहतर जीवन बनाने में ज्यादा समय दे सकें। और मैं उन सभी के साथ मिलकर काम करूंगी जो पार्टी से ऊपर उठकर तरक्की को प्राथमिकता देने के लिए तैयार हैं।”
देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत
उन्होंने आगे कहा, “हमारे बच्चों को केवल वह देश विरासत में नहीं मिलना चाहिए, जिससे हमने समझौता कर लिया है। बल्कि उन्हें वह देश मिलना चाहिए, जिसे बनाने का साहस हम रखते हैं। और मैं इस पुनर्निर्माण की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित हूं। अमेरिका की कहानी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह कभी किसी एक व्यक्ति, एक पार्टी या एक पीढ़ी की नहीं रही। यह हम सबकी है।”
पिया डांडिया ने कहा धन्यवाद
जनता को धन्यवाद करते हुए पिया डांडिया बोली, “इस कहानी के अगले अध्याय में मुझे शामिल करने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद। आइए, इसे ऐसा बनाएं जिसे पढ़कर हमारे बच्चों को गर्व हो। साउथ फ्लोरिडा का धन्यवाद। ईश्वर आप सभी का भला करे, और ईश्वर अमेरिका का भी भला करे!”
