इंदौर: नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा निगम मुख्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई की गई. उक्त क्रम में निगमायुक्त ने स्वयं अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई. इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये.
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की. जन सुनवाई के दौरान नागरिको द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज विभाग, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागो के 40 आवेदन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये. आयुक्त ने नागरिकों को समक्ष में सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये.
Next Post
गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं श्रीराम कृष्णा कॉलोनी के रहवासी
Wed Nov 4 , 2026
इंदौर: शहर में कम बारिश और घटते भूजल स्तर के कारण पानी की समस्या गंभीर हो रही है. अधिकांश आबादी बोरिंग और टैंकरों पर निर्भर है. नर्मदा के तीसरे चरण के तहत शहर के कई क्षेत्रों में नर्मदा लाइन तो पहुंची, लेकिन दावों के अनुसार नगर निगम पानी की पूर्ति […]

You May Like
-
2 years ago
हरदोई में सड़क हादसे में तीन मरे
-
6 months ago
खनिज विभाग की अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी