
ग्वालियर। डबरा में एक झोपड़ी में आग लगने से एक भैंस की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरी भैंस की हालत गंभीर है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सर्वा में अजब सिंह बघेल की झोपड़ी में आग लगने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर से पशु चिकित्सक मौके पर पहुँचे हैं। डाक्टरों कि टीम ने घायल भैंस का ईलाज किया। अजब सिंह बघेल ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
