अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 1.78 लाख

जबलपुर:रांझी निवासी एक महिला का मोबाइल हैक करने के बाद उसकी फोटो को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने 1 लाख 78 हजार रूपए ऐंठ लिए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रांझी निवासी महिला का एक युवक ने मोबाइल हैक किया। इसके बाद उसकी फोटो को मार्फ कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई।

इसके बाद वॉटसएप पर वीडियो कॉल किया जिसकी उसने स्क्रीन रिकॉर्ड की और इसके बाद फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए रूपए मांगने लगा। इसके बाद महिला ने अपने जेवर गिरवी रखे और 1 लाख 78 हजार रूपए आरोपी के बताये अनुसार खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वे लगातार पैसों की डिमांड करने लगा जिसके बाद पीडि़ता ने अपने पति को आपबीती सुनाई और मामला थाने तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

ट्रक-लोडिंग ऑटो में भिड़ंत, तीन दबे, गेट तोडक़र निकाला गया बाहर

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई पुल के पास एक ट्रक और लोडिंग ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग दब गए। एक्सीडेंट से मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सब्बल से गेट तोडक़र घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा […]

You May Like