रास्ता खुला रखने के नाम पर 25 लाख की रिश्वत: दो आरोपी 1 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

इंदौर. इंदौर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को खरगोन जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा. दोनों आरोपी सरकारी भूमि के उपयोग और रास्ता खुला रखने के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे.

ट्रैप दल के कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि आवेदक अंतिम जैन, निवासी समर्थ सिटी इंदौर, भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त हैं. उन्होंने अपने मित्र स्वर्णिम माहेश्वरी के साथ दिसंबर 2023 में ग्राम छोटी कसरावद जिला खरगोन में कृषि भूमि खरीदी थी. उक्त भूमि से लगी शासकीय जमीन पर कच्ची सड़क बनी है, जो उनके खेत का एकमात्र रास्ता है. आरोप है कि ग्राम पंचायत छोटी कसरावद के वाटरमैन और सरपंच पति सूरजीत सिंह उर्फ बबलू राठौर और उसके साथी धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने आवेदक से कहा कि वे इस भूमि को मंदिर, सरकारी दुकान या रावण दहन स्थल के लिए पंचायत से आवंटित करवाएंगे, जिससे उसका रास्ता बंद हो जाएगा. बाद में दोनों ने रास्ता खुला रखने के एवज में 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की. शिकायत मिलने पर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया, जो सही पाया गया. इसके बाद बुधवार को ट्रैप दल गठित किया. आवेदक से पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते समय दोनों आरोपियों को टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

महिलाओं की उन्नति मेरा पहला लक्ष्य

Wed Oct 8 , 2025
इटारसी। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज महिला महासभा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती शीतल डोंगरे बुधवार को इटारसी पहुंचीं। उन्होंने श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर, लकड़गंज में इटारसी महिला इकाई की पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीमती डोंगरे ने कहा कि आगामी नवंबर माह में महासभा की महिला […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।