छतरपुर जिले में बारिश का कहर, बड़ा तालाब का पानी घरों में घुसा

छतरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में 12.2 इंच और जिले में औसतन 6.6 इंच बारिश दर्ज हुई है। छतरपुर में 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। किशोर सागर तालाब का पानी शिक्षा विभाग के सामने बसे घरों में भर गया और कई गाड़ियां डूब गई है।

बड़ा तालाब का पानी घरों में घुसा

वार्ड क्रमांक 25 में बड़ा तालाब का पानी घरों में घुस गया है। सारे मोहल्ले में आने जाने वाले रास्ते बंद हो गये हैं। रहवासी आकाश रैकवार ने बताया मेरे घर में तालाब का पानी भर गया है सारे रास्ते, आस-पास के घरों में भी यही हाल है। हमें अपने घरों की छतों पर रहना पड़ रहा है। यहां किसी प्रकार की सहायता अब तक नहीं पहुंची है।

स्कूलों में छुट्टी घोषित

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है। कालापानी में पुलिया टूटने से पानी घरों में घुस गया, बिजली के खंभे गिरे और कलेक्टर बंगले के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया। लगातार बारिश ने जिला जलमग्न कर दिया है और प्रशासन राहत व बचाव के कार्य में जुटा हुआ है।

ग्रामीणों ने की रेस्क्यू की मांग

छतरपुर से 12 किलोमीटर दूर ओरछा थाना अंतर्गत लोगो धमची गांव के रोहित रैकवार ने बताया कि हमारे गांव को उर्मिल नदी ने चारों तरफ से घेर लिया है मकान गिरने की संभावना है। इस गांव में 200 परिवार निवास करते हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से रेस्क्यू करने की मांग की है। उन्होंने कहा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है।

Next Post

बारिश में कुंवरपुर नाले में बहा व्यक्ति, अभी तक पता नहीं 

Fri Jul 18 , 2025
पन्‍ना। मूसलाधार बारिश में सभी नदी नाले उफान पर थे इसी में एक व्यक्ति कुवरपुर नाले में बह गया जिसको सोनू विश्वकर्मा पिता मुन्नालाल विश्वकर्मा निवासी गांधी चौक पन्ना का बताया गया है जो लाइट का मैकेनिक था सुबह बीयरवैली में लाइव का सुधार करने आया हुआ था बह रात्रि […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।