घर से लापता बुजुर्ग की कुएं में गिरने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

ब्यावरा। मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम पगारा में एक बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई. बुजुर्ग की उम्र करीब 90 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उन्हें कुएं से बाहर निकाला. ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग दोपहर करीब 3 बजे घर से लापता हो गए थे. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान खानपुरा की ओर जाने वाले मार्ग के पास गांव के ही मांगीलाल डांगी के कुएं के नजदीक बुजुर्ग के जूते, एक लकड़ी और पगड़ी दिखाई दी. सामान देखकर ग्रामीणों को आशंका हुई कि बुजुर्ग कुएं में गिर गए होंगे. इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

Next Post

डेरों पर छापा, 2 हजार लीटर लहान नष्ट की

Thu Sep 10 , 2026
छापीहेडा। स्थानीय पुलिस व अन्य थानो की पुलिस ने कंजर डेरा छापीहेड़ा में कुल 198 लीटर कच्ची शराब एवं 2000 लीटर लाहन व भट्टीयां नष्ट करने में सफलता अर्जित की है. नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छापीहेडा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है. उक्त […]

You May Like