कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) अंगकृष रघुवंशी (44), रिंकू सिंह (36), अजिंक्य रहाणे और रहमानउल्लाह गुरबाज (26-26) तथा सुनील नारायण (27) रनों की पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की रहमानउल्लाह गुरबाज और सुनील नारायण की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क ने रहमानउल्लाह गुरबाज 12 गेंदों में 26 रन को आउटकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सातवें ओवर में विप्रज निगम ने सुनील नारायण 16 गेंदों में (27) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अजिंक्य रहाणे के रूप में कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। उन्हें अक्षर पटेल ने पगबाधा आउट किया। अक्षर पटेल का अगला शिकार वेंकटेश अय्यर (सात) बने। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला। 17वें ओवर में दुश्मांता चमीरा ने कोलकाता को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे अंगकृष रघुवंशी को आउटकर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (44)रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में विप्रज निगम ने रिंकू सिंह को आउटकर कोलकाता को छठा झटका दिया। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (36) रन बनाये। आखिरी ओवर में कोलकाता ने अपने तीन विकेट गवांये। रोवमन पॉवेल (पांच) रन बनाकर आउट हुये। अनुकूल रॉय (शून्य) पर बाउंड्री पर लपके गये। आंद्रे रसल (17) रनआउट हुये। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। अक्षर पटेल और विप्रज निगम को दो-दो विकेट मिले। दुश्मांता चमीरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

भाजपा ने आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को बना दिया मंत्री

Tue Apr 29 , 2025
सीहोर। भाजपा भी अजब-गजब है और यहां जो हो जाए वो कम है, अब सीहोर भाजपा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा खाचरोद मंडल में आंगनवाड़ी सहायिका को मंडल पदाधिकारी बना दिया गया है. कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने बयान जारी करते हुए बताया कि भाजपा नगर […]

You May Like