IDA बैठक, सुपर कॉरिडोर पर बनेगा मल्टीपरपज स्टेडियम

इंदौर: आईडीए बोर्ड बैठक में सुपर कॉरिडोर पर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाए जाने का निर्णय लिया गया. उक्त स्टेडियम योजना 151 बड़ा बांगड़दा की 22 एकड़ ज़मीन पर बनेगा. स्टेडियम पीपीपी मॉडल कर निर्माण किया जाएगा और राज्य शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने पर सहमति हुई है.आईडीए बोर्ड बैठक में आज कई मुद्दों पर निर्णय लिए गए. बैठक में सबसे अहम निर्णय सुपर कॉरिडोर पर योजना 151 बड़ा बांगड़दा की 22 एकड़ जमीन पर विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम बनाने फैसला लिया गया है. स्टेडियम मल्टी परपज गतिविधियों जैसे लाइव कंसर्ट,हॉकी, लॉन टेनिस, सहित कई तरह के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए बनाया जाएगा.

उक्त स्टेडियम अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम तर्ज पर बनाया जाएगा. स्टेडियम का निर्माण पीपीपी मॉडल पर (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट ) को लेकर निर्मित होगा. प्रस्ताव भेज कर राज्य शासन से स्वीकृति लेने का निर्णय किया गया. बैठक में सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के रखरखाव और संचालन का ठेका रतलाम के होटल बालाजी सेंट्रल को टेंडर में अधिकतम दर होने से स्वीकृति दी गई. आईएसबीटी की टेंडर शर्तों में संशोधन कर फिर निविदा जारी करने का निर्णय लिया गया.
स्टार्ट अप पार्क को पीपीपी पर देने की सहमति
स्टार्ट अप पार्क और कनवेंशन सेंटर को पीपीपी मॉडल देने की सहमति के तहत टेंडर बुलाने की मंजूरी दी गई. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत टीपीएस 08 योजना में एफपी – 422 नंबर प्लॉट पर सवा लाख वर्ग फिट जगह पर निर्माण के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के सहमति प्रदान की गई है.

Next Post

जेपी अस्पताल में महिलाओं के लिए 242 बेड का नया अल्ट्रा मॉडर्न ब्लॉक बनेगा

Thu May 15 , 2025
भोपाल: राजधानी के जेपी अस्पताल में महिलाओं के लिए नया ब्लॉक बन रहा है, जिसमे 242 बेड की व्यवस्था की गई है. इस नए बन रहे वार्ड में खासतौर पर महिलाओं और गंभीर मरीज़ों का इलाज आधुनिक मशीनों से होने वाला है, नई बन रही ईमारत 5 मंजिल की होगी […]

You May Like