इंदौर:कनाड़िया पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई में बिचौली रोड पर बाइक सवार युवक के पास से करीब 17.95 लाख रुपए नकद बरामद किए. पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है.रात के समय गश्त और वाहनों की चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका तलाशी के दौरान युवक के बैग में भारी नकद राशि मिली, जिसकी कीमत 17 लाख 95 हजार रुपए बताई गई. प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान विद्यानन्द कुशवाह के रूप में हुई.
उसने बताया कि यह पैसा पालदा स्थित लिफाफा फैक्ट्री के मालिक मोहित पाहुजा का है. पुलिस अब जांच कर रही है कि इतनी बड़ी नकद राशि रात के समय कहां और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी. पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली है और फैक्ट्री मालिक को थाने बुलाकर वैध दस्तावेज पेश करने को कहा है. नियम के तहत अगर संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिले, तो संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, मामले में पुलिस शाम को एक प्रेस कॉन्फेंस में इसका खुलासा कर सकती है
