पांच थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी, केस दर्ज

इंदौर:शहर के राऊ, एरोड्रम, खजराना, तुकोगंज और हीरानगर थाना क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों से पांच मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामले सामने आए हैं. सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.राऊ थाना क्षेत्र में ओम साईनाथ कॉलोनी केट रोड निवासी रमेश डुडवे की टीवीएस अपाचे बाइक नम्बर एमपी 09 क्यूयू 3312 उनके घर के बाहर से चोरी हो गई.

राऊ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. वहीं एरोड्रम थाना क्षेत्र में परसराम मार्ग, गांधी नगर निवासी धर्मेन्द्र राठौर की टीव्हीएस जुपिटर नम्बर एमपी 09 जेडएस 9953 किसी ने चोरी कर ली. यह घटना रात बीजासन क्षेत्र स्थित गुरु टेकचंद धर्मशाला के सामने हुई थी. जबकि खजराना पुलिस ने स्टार चौराहा स्कीम नंबर 134 क्षेत्र में एक साथ दो बाइक चोरी होने पर केस दर्ज किया है. यहां अज्ञात बदमाश रॉयल एनफील्ड बुलेट नम्बर सीजी 04 पीएफ 6846 और हीरो एचएफ डीलक्स नम्बर एमपी 09 वीआर 2331 लेकर फरार हो गए.

जबकि तुकोगंज इलाके में होटल शुफा इंटरनेशनल के सामने से मोहम्मद फराज की होंडा एसपी 125 बाइक नम्बर एमपी 09 एजेड 9732 चोरी हो गई. वहीं हीरानगर थाना क्षेत्र में बजरंग नगर मजदूर चौक निवासी दिनेश चोपडकर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 एएस 0376 घर के सामने से चोरी हुई. पुलिस ने सभी मामलों में आसपास के सीसीटीवी, लोकेशन और तकनीकी जांच शुरू की है. थाना प्रभारी का कहना है कि सभी घटनाओं को जोड़कर एक ही गिरोह की संभावना भी खंगाली जा रही है

Next Post

ऑनलाइन जॉब ऑफर के नाम पर युवती से 1.13 लाख ठगी

Thu Dec 18 , 2025
इंदौर: शुभम नगर क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.शुभम नगर में रहने वाली शिकायतकर्ता 21 वर्षीय शिक्षा रावत ने दर्ज कराई. युवती ने पुलिस को बताया कि किसी […]

You May Like