टैंकर की टक्कर से फार्मा मैनेजर की मौत

इंदौर: बेकाबू रफ्तार एक बार फिर दो जिंदगियां लील गई. शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में फार्मा कंपनी के मैनेजर और कांवड़ यात्रा में घायल हुए युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांवड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों ही हादसों के बाद चालक मौके से फरार हो गए.लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया में भवंस प्रामिनेंट स्कूल के सामने फार्मा कंपनी में कार्यरत 49 वर्षीय प्रतीक कपाड़े निवासी तुलसी नगर बाइक से घर लौट रहे थे.

तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के दौरान बाइक टैंकर में फंस गई और कई फीट तक घिसटती चली गई. प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है. प्रतीक पिछले 10 साल से फार्मा कंपनी में नौकरी कर रहे थे.

इधर, सिमरोल क्षेत्र की कटी घाटी में कांवड़ यात्रा में शामिल आदर्श जोशी निवासी राजनगर की आयशर वाहन की टक्कर से मौत हो गई. आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था और बढ़ईगिरी का काम करता था. हादसे में उसका साथी ध्रूव सैनी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर चालक व मालिक की जानकारी जुटा ली है और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

दिनदहाड़े हुई लूट का पर्दाफाश कर, तीन बदमाश पकड़े

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर:बड़गोंदा पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत लोहे की रॉड, डंडा व कड़ा बरामद किया है.ग्राम मेड के पास 19 वर्षीय फरियादी […]

You May Like