भोपाल, 24 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 29 जनवरी से दो कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पमरे ने भोपाल रेल मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोचों की वृद्धि का निर्णय लिया है। यह वृद्धि 29 जनवरी से प्रभावी होगी। इस ट्रेन में 1 एसी थ्री टियर कोच और 1 स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। इस वृद्धि के बाद ट्रेन में 8 जनरल कोच, 7 स्लीपर कोच,1 एसी थ्री टियर कोच, 2 एसी चेयर कार कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
