ब्यावरा: ‘नवभारत’ के ‘विचार मंथन’ के आयोजन से श्रोताओं का एक ऐसा समूह तैयार हुआ है जिसकी विचारों को सुनने में रूचि जागृत हुई है. ऐसे श्रोता किसी भी स्थिति में विद्वान वक्ताओं के विचारों को सुनने से वंचित नहीं रहना चाहता है. इस वर्ष श्रोताओं में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है. इसका प्रमुख कारण यह है कि विषय प्रकृति और पर्यावरण का है और व्याख्यान देने वाले वक्ता राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध पर्यावरणविद् है.
नवभारत का यह सतत् 26 वां सौपान जीवन बचाने की एक कवायद का हिस्सा है. इसकी गंभीरता और इसके गूढ़ अर्थ को विद्वान वक्ता समझाएंगे. श्रोताओं को विचारों को सुनने में जो रूचि जागृत हुई है इसका कारण लगातार ढाई दशक से विद्वान वक्ताओं को सुनना है. सामयिक विषयों पर वक्ताओं का लंबा अनुभव और गहन अध्ययन का जो सार निकलकर आता है वह स्थानीय श्रोताओं को अमृत वचन के रूप में मिलता है.
इन वक्ताओं का होगा कल ब्यावरा आगमन
विचार मंथन के मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध पर्यावरणविद् ‘जलपुरुष’ डॉ राजेन्द्र सिंह के साथ ही तीन अन्य विद्वान वक्ता वरिष्ठ पत्रकार ह्रदयेश जोशी नई दिल्ली, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया पिथौराबाद (सतना) मप्र, वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा खण्डवा का ब्यावरा नगर आगमन हो रहा है.
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का रहेगा विशेष आतिथ्य
‘विचार मंथन’ का यह आयोजन क्षेत्र के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों के विशेष आतिथ्य में होगा. कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वय सर्व श्री नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायकगण मोहन शर्मा, हजारीलाल दांगी, अमरसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, जिला इंकाध्यक्ष प्रियवृत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर शामिल होंगे.
जबकि ‘काव्य निशा’ का आयोजन रात्रि 8 बजे होगा जिसमें अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, नपाध्यक्ष श्री मती लीला-फूलङ्क्षसह कुशवाह और जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधा-जगदीश गुर्जर उपस्थित रहेंगी
