सीहोर. एनएसएस की वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति का चयन मां तुझे प्रणाम के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा के अध्ययन दौरे के लिए किया गया है. शिवानी प्रजापति 22 नवंबर तक राजस्थान के जैसलमेर जिले स्थित लोंगेवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा का भ्रमण करेंगी. यह वही ऐतिहासिक सीमा क्षेत्र है, जहां 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अभूतपूर्व वीरता और रणनीति का परिचय दिया था. यात्रा के दौरान शिवानी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात करेंगी.शिवानी के चयन से सीहोर जिले के एनएसएस समुदाय में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित शर्मा, अशीष मेवाड़ा, आदित्य गौर, यशराज चौहान आदि ने उन्हें बधाई दी है.
