फर्जी एग्रीमेंट के जरिए कृषि भूमि हड़पी, न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची पीडि़ता

जबलपुर:फर्जी एग्रीमेंट के जरिए कृषि भूमि हड़पने के मामले में पीडि़ता ने अब भेड़ाघाट थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई । इसके पहले मंगलवार को पीडि़ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थीं।शिकायत में पीडि़ता माधुरी बाई विश्वकर्मा पत्नि स्व. कौड़ीलाल विश्वकर्मा 75 वर्ष निवासी रेतनाका ग्राम तेवर भेड़ाघाट रोड, ने बताया कि परिवार की कृषि भूमि तेवर हाईवे रोड से लगी हुई है। जिसका 100 रूपये के फर्जी स्टाम्प पर फर्जी तरीके से एग्रीमेंट करके प्रताडि़त किया जा रहा है।

संपत्ति की कीमत 11,51,00,000 रूपए दर्शित है। दीपक जैन, पंकज जैन, आर के जैन, नर्मदा प्रसाद के द्वारा फर्जी एग्रीमेंट कर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सभी भूमि की रजिस्ट्री करवाना चाहते है। पीडि़ता ने यह भी बताया कि उनके दिवंगत पुत्र द्वारा उक्त भूमि पहले ही किसी अन्य को विधिवत बेची जा चुकी है, इसके बावजूद आरोपी जबरन रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे हैं। लगातार खराब स्वास्थ्य और पूर्व में दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने अब पुन: पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

Next Post

दीक्षांत समारोह के लिए रातों-रात साफ हुई सड़कें फिर हुई बदहाल, विवि रोड पर दोबारा लौटा अतिक्रमण

Sun Apr 26 , 2026
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मार्ग पर अतिक्रमण एक बार फिर नासूर बनता जा रहा है। सड़क किनारे अवैध रूप से रखी गई गुमटियों और बेतरतीब खड़े ई-रिक्शों के कारण यह मार्ग अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। आलम यह है कि कॉलेज के मुख्य समय […]

You May Like