कांग्रेस कल 8 सितंबर को ग्वालियर में निकालेगी वोट अधिकार यात्रा

ग्वालियर: ग्वालियर महानगर में कल 8 सितंबर को कांग्रेस की होेने वाली वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के साथ यात्रा में अधिक से अधिक कांग्रेसजनो की भागीदारी के लिए एवं कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमो, धरने, प्रदर्शन के साथ जनता से जुड़े मुद्दे को हल कराने कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की मौजूदगी में बैठक हुई।  बैठक का संचालन संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष जे.एच.जाफरी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश में जनता को उसके वोट का हक दिलाने के लिए यात्रा कर रहे हैं, यह यात्रा सिर्फ़ कांग्रेस की यात्रा नहीं है, यह भारत के हर आम नागरिक की आवाज़ है। यह यात्रा जनता को उसका हक दिलाने, उन किसानों की है जिनकी मेहनत का मूल्य छीना जा रहा है, यह यात्रा उन युवाओं की है जिनके हाथों से रोजगार छीन लिया गया है, यह यात्रा उन गरीब और वंचित वर्गों की है जिनके साथ अन्याय हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब-जब लोकतंत्र पर खतरा आया है, कांग्रेस ने आगे बढ़कर देश को रास्ता दिखाया है। आज फिर वही समय है। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, राजेन्द्र सिंह नाती, सोनू कुशवाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, पिंकी पंडित, जसवंत शेजवार ने भी संबोधित किया।

Next Post

सिंगरौली के वैज्ञानिक डॉ चंदेल की उपलब्धि, मस्तिष्क-रीढ़ सर्जरी के लिए की नई तकनीक विकसित

Sun Sep 7 , 2025
सिंगरौली: चितरंगी क्षेत्र के युवा वैज्ञानिक डॉ.अरविंद सिंह चंदेल ने बायोमेडिकल विज्ञान में बड़ी सफलता हासिल कर भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने एक अभिनव ऊतक सीलेंट तकनीक विकसित की है, जो मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरी के दौरान मस्तिष्क-मेरु द्रव (सी.एस.एफ.) रिसाव रोकने में बेहद […]

You May Like