इंदौर में शहीद मेजर हमजा आरिफ को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच सुपुर्द-ए-खाक

इंदौर: राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के अधिकारी मेजर हमजा आरिफ को इंदौर में पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास लाया गया, जिसके बाद सैफी नगर मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गई।

इमली बाजार कब्रिस्तान में भारतीय सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी और पूरे सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और “भारत माता की जय” व “जय हिन्द” के नारों के बीच वीर अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

Next Post

जुडो: इशरूप नारंग महिलाओं के -78किग्रा क्वार्टर फाइनल में पहुचीं

Sun Aug 2 , 2026
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 02 अगस्त (वार्ता) भारतीय एथलीट इशरूप नारंग ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो स्पर्धा में स्कॉटलैंड की निकोल वुड को हराकर महिलाओं के -78किग्रा वर्ग के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई। आज यहां मुकाबला शुरू होने के एक मिनट बाद वुड ने पहला हमला किया, लेकिन इशरूप उससे […]

You May Like