एयरफोर्स टीम को पिछोर में खुदाई में कुछ नहीं मिला, टीम वापस ग्वालियर लौटी

शिवपुरी: पिछोर कस्बे की बजरंग कालोनी में वायुसेना के विमान से गिरे धातु के टुकड़ों को एकत्रित कर एयर फाेर्स की टीम वापस ग्वालियर लौट गई। उन्हें गड्ढे में कुछ भी नहीं मिला।उल्लेखनीय है कि पिछोर की बजरंग कालोनी में निवासरत शिक्षक मनोज सगर के घर पर वायुसेना के विमान से धातु का टुकड़ा गिरा था। धातु के उक्त टुकड़े से शिक्षक का न सिर्फ कमरा ध्वस्त हो गया था बल्कि आंगन में भी कई फीट गहरा गड्ढा हो गया था।

जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर एयरवेस को सूचना दी गई तो एयर फोर्स की टीम पिछोर पहुंची। एयर फाेर्स की टीम ने धातु के टुकड़ों की तलाश में हिटैची से मौके पर खुदाई शुरू करवाई। करीब दस फीट से अधिक गहराई तक खुदाई की गई, परंतु वहां कुछ नहीं मिला।इसके बाद सुबह फिर से खुदाई शुरू की गई।

यह खुदाई 15 से 20 फीट के बीच पहुंची तभी जमीन में पानी रिसना शुरू हो गया। इस कारण खुदाई मुश्किल हो गई, तो खुदाई को रूकवा दिया गया। इसके बाद एयर फाेर्स की टीम ने मेटल डिटेक्टर मंगवा कर पूरे क्षेत्र में तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम ने खोदे गए पूरे क्षेत्र को समतल किया और वापस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई।

Next Post

चोरी:विद्युत उत्पादन इकाई झिन्ना से गायब हो गये कापर वायर और क्वाइल

Sun Apr 27 , 2025
रीवा: विद्युत उत्पादन परियोजना इकाई झिन्ना स्टोर से कापर स्टेटर वायर सहित बुश क्वाइल पार कर दिये गये. जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया वह पूरी तरह से संदिग्ध है। लिहाजा रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. सुरक्षित स्टोर से चोरी हो जाना कई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।