सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

छिंदवाड़ा. जिले के अलग-अलग तीन क्षेत्रों में हुई सड़क दुघर्टनाओं में तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ गई. तीनों मामलों को पुलिस ने जांच में ले लिया है. पहला मामला परासिया क्षेत्र का है जहां सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक रोड पर खड़ा हुआ था। इस दौरान बस ने टक्कर मार दी। जानकारी अनुसार दुर्गेश पिता शिवकुमार चंद्रवंशी झुर्रे शिवपुरी का रहने वाला है। रविवार को वह परासिया वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। बारात लगने के दौरान वह सडक़ पर खड़ा था। इस दौरान बस ने उसे टक्कर मार दी।

उधर,

चौरई थाना क्षेत्र के मडक़ाहांडी में हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। जानकारी अनुसार विष्णु पिता प्रहलाद विश्वकर्मा उम्र 22 साल देवरीमाल चांद का रहने वाला है। वह शाम 6 बजे करीब सिंगोड़ी आ रहा था। इस दौरान मडक़ाहांडी के समीप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

इधर,

चौरई क्षेत्र के सिहोरा माल के रहने वाली महिला की सोमवार की दोपहर सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि किसी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार हीरा पति कमल वर्मा 42 साल सिहोरामाल के रहने वाले है। वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ चौरई से घर आ रहे थे। इस दौरान गांव के समीप किसी को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक गड्ढा कूद गई। इस हादसे उनकी पत्नी पीछे के पीछे गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Next Post

‘सबका साथ, सबका विकास’ का हो रहा है विस्तार: अब्बासी

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ का विस्तार हो रहा है, जिसमें महिलाओं की सहभागिता को प्रमुख रूप से देखा जा रहा है। भाजपा की प्रदेश […]

You May Like