विपक्ष कर रहा है लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर, जनता देगी जवाब : रिजिजू

नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे लोकतंत्र की बुनियाद पर हमले कर रहे हैं और देश की जनता उनके ऐसे प्रयासों का समय आने पर करारा जवाब देगी।

श्री रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में कहा कि विपक्ष सरकारी एजेंसियों, ईवीएम, चुनाव आयोग, मीडिया और न्यायपालिका को लगातार निशाना बना रहे हैं, जिससे लोकतंत्र की मूल संरचना प्रभावित होती है।

कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमज़ोर करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने 1975 में लगे आपातकाल का उल्लेख किया और कहा कि उस समय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने 1973 के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्ति विवाद का हवाला देते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पहले संवैधानिक संस्थाओं और एजेंसियों में नियुक्तियां सीधे सरकार के प्रभाव में होती थीं, जबकि अब यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समिति आधारित हो गई है।

 

 

Next Post

पंजाब किंग्स ने बनाये नौ विकेट पर 163 रन

Sun May 3 , 2026
अहमदाबाद, 03 मई (वार्ता) सूर्यांश शेडगे (57) और मार्कस स्टॉयनिस (40) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नौ विकेट पर 163 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर […]

You May Like