ट्रैक्टर के रोटर वेटर में फंसे युवक की मौत

जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के रोटर वेटर में फंस कर युवक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि संतोष बर्मन 54 वर्ष निवासी ग्राम नुनियाकला ने सूचना दी कि वह काम करने छोटी नुनिया गया उसे दिनेश बर्मन ने फोन करके बताया कि तुम्हारा लड़का सुनील बर्मन सतीश पटेल के यहां मजदूरी करने गया था और सतीश पटेल के यहां ट्रेक्टर मेें रोटरवेटर भी लगा था.

जिसमें बैठकर सतीश पटेल के खेत गया था, खेत बखरकर लौटते समय सुनील बर्मन लल्लू पटेल के खेत के मेड़ के पास खड़ा था तभी वहां ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को तेज गति लापरवाही चलाकर सुनील बर्मन केा टक्कर मार दिया जिससे रोटर वेटर में फंस गया था जिससे उसके बेटे सुनील बर्मन की मौत हो गई थी, उसने जाकर देखा उसका बेटा सुनील बर्मन उम्र 25 वर्ष मृत अवस्था में पड़ा था।

Next Post

राहुल गांधी 'सावरकर अपमान' मामला , अगली सुनवाई 16 दिसंबर को

Fri Dec 12 , 2025
पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर का कथित अपमान करने के मामले में 16 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगी। न्यायाधीश अमोल शिंदे ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर ने […]

You May Like