टीही-धार रेलखंड पर 130 की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल, रेलवे ने शुरू किया जागरूकता अभियान

इंदौर के टीही-धार रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसे देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रेलवे की टीम आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। कर्मचारी लाउडस्पीकर और माइक के जरिए ग्रामीणों से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।

साथ ही लोगों को अपने मवेशियों को भी पटरी से दूर सुरक्षित स्थानों पर रखने की समझाइश दी जा रही है।

रेलवे का उद्देश्य स्पीड ट्रायल के दौरान किसी भी तरह के हादसे को रोकना और आम लोगों के साथ पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Next Post

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल हुए जीतू पटवारी, स्थापना दिवस पर दिया मध्य प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने का संदेश*

Sun Nov 1 , 2026
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को दिल्ली में आयोजित INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर […]

You May Like